Tuesday, October 20th, 2026

कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप, अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी

मुंबई 
धनंजय मुंडे के लाफ आरोप साबित होने तक किसी तरह की कार्रवाई से शरद पवार ने इनकार किया है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले पर अब  अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने धनंजय मुंडे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा है कि नेता के खिलाफ कार्रवाई तबतक नहीं की जाएगी, जबतक रेप के आरोप साबित नहीं हो जाते। मुंबई की एक महिला ने धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। 

शरद पवार ने कहा है कि आरोप साबित होने पर ही मुंडे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शरद पवार ने पणजी में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'धनंजय मुंडे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई तभी की जाएगी जब उनके खिलाफ लगाए गए आरोप जांच के बाद साबित हो जाएंगे।' शरद पवार ने कहा, यह कुछ लोगों के लिए एक व्यक्ति पर आरोप लगाना और इस्तीफा मांगना एक फैशन बन गया है।

बता दें कि धनंजय मुंडे पर रेप के आरोप लगने के बाद महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) ने इस्तीफे की मांग की है। शरद पवार ने कहा, ''आरोपों की जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। यदि आरोप सही हैं, तो कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। लेकिन आरोप साबित होने तक कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। ''

अपने ऊपर लगे आरोपों पर धनंजय मुंडे ने खारिज कर दिया है और कहा है कि ये उन्हें सिर्फ और सिर्फ ब्लैकमेल करने की कोशिश है। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार में राकांपा भी घटक है।

 

#अध्यक्ष शरद पवार

Source : Agency

पाठको की राय